किशनगंज, मार्च 24 -- बिशनपुर।निज संवाददाता इंटरमीडिएट के परीक्षा का परिणाम सोमवार को प्रकाशित हो गया। इंटर परीक्षा में कोचाधामन प्रखंड के कारकून लाल उच्च विद्यालय अलता हाट की छात्रा गायत्री कुमारी ने कला संकाय में 94 प्रतिशत अंक से कुल 470 अंक लाते हुए कला संकाय में जिला टॉप किया है। प्रखंड के नजरपुर पंचायत के मोहम्मदपुर गांव निवासी मोहन सिंह और ममिता देवी की पुत्री गायत्री कुमारी ने कला संकाय में 470 अंक प्राप्त करते हुए जिला में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। लुधियाना में रहकर टेलरिंग का काम करने वाले मोहन सिंह के 06 बच्चों में सबसे छोटी बेटी गायत्री कुमारी ने इंटर परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए परिवार का मान सम्मान को बढ़ाया है। गायत्री कुमारी ने अपनी असफलता का श्रेय अपने गुरुओं को देते हुए कहा कि उसका सपना ए...