लखनऊ, अप्रैल 19 -- संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के कला नवाचार अभियान के अंतर्गत राज्य ललित कला अकादमी में आयोजित तीन दिवसीय महिला चित्रकला शिविर का समापन रविवार को हुआ। अकादमी अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा ने सभी प्रतिभागी महिला कलाकारों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। उन्होंने कलाकारों द्वारा 'नारी स्वावलंबन' विषय पर सृजित उत्कृष्ट कलाकृतियों प्रशंसा की। राज्य स्तरीय शिविर में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आईं महिला कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इनमें मुख्य रूप से पायल सिंह ( मऊ), डॉ. शगुफ्ता खानम (लखनऊ), मालविका कपूर (लखनऊ), डॉ. दुर्गेश नन्दिनी शर्मा (गोरखपुर), भारती प्रजापति (झांसी), मानसी मौर्या (लखनऊ), प्रिया वर्मा (लखीमपुर खीरी), शिवांगी राज (सीतापुर), अंजली वर्मा (सीतापुर), पद्मिनी मेहता (वाराणसी), वैष्णवी बर्नवाल (वाराणसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.