कला विचारों की सशक्त अभिव्यक्ति है: डॉ प्रज्ञा
बहराइच, मई 24 -- बहराइच,संवाददाता। राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के तत्वावधान में महाराज सिंह इंटर कॉलेज एवं कला निकेतन सोसायटी के संयुक्त सहयोग से तीन दिवसीय भव्य कला प्रदर्शनी का उद्घाटन अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया। कला, संस्कृति एवं शिक्षा जगत से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी व राज्य ललित कला अकादमी सदस्य अभिनव दीप विशेष रूप से उपस्थित रहे। आगमन पर अतिथियों का रोली-चंदन, अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार चित्रकला, रेखांकन, लोककला व सृजनात्मक कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं, जिन्हें अतिथियों व दर्शकों ने सराहा।मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के साथ समाज में सौहार्द व रचनात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.