बाराबंकी, अप्रैल 12 -- बाराबंकी, संवाददाता। नगरपालिका परिसर में आयोजित तीन दिवसीय बाराबंकी महोत्सव का रविवार को समापन किया गया। अंतिम दिन विभिन्न विधाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। देर शाम गजल की महफिल सजी, देर रात तक लोग कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे। राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया। चित्रकला प्रतियोगिता इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रही, जिसमें बच्चों ने रंगों के माध्यम से अपनी कल्पनाओं को जीवंत कर दिया। इस प्रतियोगिता में दर्शिका पटेल ने अपनी अद्भुत चित्रकारी से सभी का दिल जीत लिया। दर्शिका की पेंटिंग केवल एक चित्र नहीं, बल्कि एक संदेश थी, जिसने निर्णायकों और उपस्थित लोगों को गहराई से प्रभावित किया। इसके अलावा भाषण, निबंध लेखन, सामान्य ज्ञान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमो...