कला महोत्सव में पेंटिंग व मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर कलाकारों ने किया मंत्रमुग्ध
बेगुसराय, मार्च 21 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। कंकौल स्थित प्रेक्षागृह में अनुभूति कला महोत्सव के तीसरे दिन कार्यक्रम अत्यंत उत्साह और कलात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। पटना से आए कलाकार मनीष कुमार ने अपनी उत्कृष्ट पेंटिंग का लाइव प्रदर्शन किया। कलाकार विधान कुमार राय द्वारा आर्ट क्रिटिक सुमन सिंह का लाइव पोर्ट्रेट तैयार किया गया। इसके साथ ही बिहार कला मंच के सचिव वीरेंद्र कुमार सिंह ने अपनी राधा-कृष्ण विषयक पेंटिंग से सभी उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में मनोज कुमार बच्चन, मनोज कुमार साहनी, कुंदन कुमार, शिव शंकर सिंह, मनोज साह, अमर कुमार, मनीष कुमार कौशिक, मृत्युंजय कुमार, उमेश शर्मा, प्रीति सिन्हा, मृणाल, ब्रिजुक कुमार आदि कलाकारों ने कार्यशाला में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.