बेगुसराय, जून 3 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। प्रसिद्ध लोकगायक बलराम कुंवर जन्मशती वर्ष के मौके पर 12 दिवसीय मुचकुंद मोनू स्मृति ग्रीष्मकालीन नाट्य कार्यशाला का उद्घाटन दिनकर पुस्तकालय, सिमरिया स्थित बादल भवन में हुआ। दिनकर पुस्तकालय, सिमरिया और ग्लोबल आर्ट, गढ़हरा के संयुक्त तत्वावधान में दिनकर अभिनय कलाकेंद्र सिमरिया के सहयोग से आयोजित नाट्य कार्यशाला के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ नाट्य निर्देशक विश्वनाथ पोद्दार ने की। बेगूसराय के कला संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी ने कहा कि मुचकुंद मोनू की स्मृति में आयोजित इस नाटक कार्यशाला में भाग लेने वाले तमाम प्रतिभागियों को नाट्य विधा के सभी स्वरूपों को सीखने का अवसर मिलेगा। यह भी पढ़ें- कला मनुष्य को एक अच्छा इंसान बनाता है: गणेश इससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यक्तित्व का विकास ह...