मधेपुरा, मार्च 23 -- मधेपुरा, संवाद सूत्र। बिहार दिवस के अवसर पर रविवार को जिला मुख्यालय स्थित कला भवन में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला कला एवं संस्कृति विभाग बिहार पटना एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था। जिसमें जिले के विभिन्न स्कूलों एवं संस्थानों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन एडीएम आपदा मुकेश कुमार, डीईओ संजय कुमार, ओएसडी संतोष कुमार, एक्साइज अधीक्षक दुर्गेश कुमार, डीपीआरओ अनंत कुमार एवं संस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी, समाजसेवी व साहित्यकार डा.भूपेंद्र नारायण यादव मधेपुरी एवं मो. शौकत अली ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम उद्घाटन के बाद अतिथियों का स्वागत पौधा एवं शाल देकर किया गया। कार्यक्रम में कुल 45 से अधिक प्रस्तुतियां दी गईं, ...