कला भवन और कॉम्प्लेक्स का काम ठंडे बस्ते में
सहरसा, मई 31 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। सहरसा नगर निगम बने साढ़े तीन साल हो गए लेकिन अपेक्षित विकास नहीं हुआ। वर्षों से जर्जर पड़े कला भवन, सुपर बाजार में मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना अभी भी ठंडे बस्ते में है। हालांकि निगम का दावा है कि जल्दी ही योजनाएं मूर्त रूप लेगी। निगम की ओर से लगातार की जा रही नई घोषणाओं के बीच पुराने अधूरे वादे फिर चर्चा का विषय बन गए हैं। नगर निगम ने परमहंस लक्ष्मीनाथ गोसाईं कला भवन को राज्य स्तरीय सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित करने की घोषणा की थी। दावा किया गया था कि करीब एक करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से भवन का संपूर्ण कायाकल्प करने की योजना बनी थी। आधुनिक साउंड सिस्टम, स्मार्ट लाइटिंग, आकर्षक फ्लोरिंग, सीलनमुक्त भवन, बेहतर इंटीरियर्स और हरियाली युक्त परिसर विकसित करने का सपना दिखाया गया था। नगर नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.