नई दिल्ली, मई 21 -- नई दिल्ली। बिकानेर हाउस स्थित सीसीए गैलरी में श्रीलंका के प्रसिद्ध समकालीन कलाकार शनाका कुलाथुंगा की भारत में पहली एकल कला प्रदर्शनी साइलेंट स्टोरीज का शुभारंभ हुआ। गैलरी सिल्वर स्केप्स की ओर सक आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन श्रीलंका की उच्चायुक्त महिशिनी कोलोन ने किया। इस अवसर पर मीनाक्षी लेखी और डॉ. संजीव किशोर गौतम सहित कला, संस्कृति और कूटनीति जगत की कई हस्तियां मौजूद रहीं।प्रदर्शनी में 41 ऑयल पेंटिंग और 8 डिजिटल प्रिंट प्रदर्शित किए गए हैं, जिनमें पहचान, मानवीय रिश्तों, स्मृतियों और रोजमर्रा के जीवन को दर्शाया गया है। इस दौरान कलाकार की रचनात्मक यात्रा पर आधारित विशेष पुस्तक साइलेंट स्टोरीज का भी लोकार्पण किया गया। प्रदर्शनी में श्रीलंकाई सांस्कृतिक प्रस्तुति और कला भ्रमण भी आयोजित किया गया। यह प्रदर्शनी 28 मई तक...