प्रयागराज, मार्च 27 -- प्रयागराज। एनसीजेडसीसी के सभागार में नाट्य प्रस्तुतियां देने वाले कलाकारों और संस्थाओं के लिए राहत की खबर है। केंद्र प्रशासन ने रंगकर्म के लिए जमा की जाने वाली राशि में कमी करने का निर्णय लिया है। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार व एनसीजेडसीसी की चेयरमैन व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मंजूरी के बाद जमा राशि में छूट की व्यवस्था की गई है। बिना अनुदान वाली संस्थाओं के लिए 5900 रुपये कम किया गया है। अब ऐसी संस्थाओं को जीएसटी सहित 20060 रुपये प्रस्तुति के लिए जमा करना होगा। पहले यह राशि 25960 रुपये निर्धारित थी। जबकि अनुदान वाली संस्थाओं को 33750 रुपये की जगह 28800 रुपये देना होगा। हालांकि इसके अलावा दोनों तरह की संस्थाओं से 25 हजार रुपये की सिक्योरिटी मनी ली जाएगी। यह व्यवस्था नए वित्तीय वर्ष में एक अप्रैल से लागू की जाएगी।पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.