बागपत, मार्च 17 -- बड़ौत। नगर के दिगंबर जैन कॉलेज में बीएड विभाग में मंगलवार को कला प्रदर्शनी लगाई गई। जहां विद्यार्थियों ने फोटो फ्रेम, रंगोली आदि का प्रदर्शन कर अपने हुनर को दिखाया। विद्यार्थियों ने अपने हुनर से बनाए वॉल हैंगिंग, पॉट डेकोरेशन, फोटो फ्रेम, क्ले मेकिंग, चार्ट बंदनवार एवं रंगोली का प्रदर्शन किया। डॉ़ किरन गर्ग ने बताया कि पाठ्यक्रम के अनुसार विभिन्न प्रकार की कला कौशल को प्रदर्शित किया। डॉ़ दीपक जैन ने बताया कि इस तरह की प्रदर्शनी में भाग लेकर विद्यार्थियों को अपनी कला को दिखाने का अवसर मिलता है। प्राचार्य प्रोफेसर दीपक चंद्र मौर्य, प्रोफेसर हरेंद्र कुमार, प्रोफेसर सुनीता, प्रोफेसर सतीश पाल सिंह, डॉ, कविता अग्रवाल आदि ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यार्थियों की कला की प्रशंसा की। प्रदर्शनी में ज्योति तोमर, छवि तोमर, कोमल जैन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.