कला प्रदर्शनी में दिखी युवाओं की 'अनदेखी' प्रतिभा
वाराणसी, जून 2 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू के नगर छात्र निकाय स्थित कला सूत्र आर्ट स्टूडियो एवं गैलरी में मंगलवार को विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं की अनदेखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। 'अनसीन एग्जीबिशन-2026' में कुल 72 प्रविष्टियों में 32 चित्र, फोटोग्राफी, डिजिटल आर्ट, स्केच सहित अन्य कृतियां प्रदर्शित की गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन बीएचयू के वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट प्रो. विजयनाथ मिश्रा ने किया। छात्र अधिष्ठाता प्रो. रंजन कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। अनसीन एग्जीबिशन का उद्देश्य विश्वविद्यालय के उन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मंच प्रदान करना है, जो औपचारिक रूप से ललित कला से जुड़े नहीं हैं। यह प्रदर्शनी उन अनदेखी प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रयास है, जो अब तक सीमित दायरे में अपनी कला का सृजन कर रही थीं। दृश्य कला संकाय के चित्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.