कानपुर, दिसम्बर 23 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी, डीजी कॉलेज एवं छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स की ओर से आयोजित तीन दिवसीय क्षेत्रीय कला प्रदर्शनी का मंगलवार को समापन हुआ। जिसके मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार राकेश कुमार मिश्रा रहे। प्रदर्शनी की संयोजिका प्रो. शुभम शिवा ने बताया कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य कानपुर-झांसी क्षेत्र के कलाकारों का मनोबल बढ़ाना था। इस मौके पर डॉ. मिठाई लाल, हृदय गुप्ता, प्रो. पूर्णिमा श्रीवास्तव, डॉ. प्रहलाद, डॉ. दीप्ति, डॉ. राज कुमार सिंह, जेबी यादव, विनय सिंह, तनीषा वधावन, प्रिया मिश्रा, प्रियांशी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.