गढ़वा, अप्रैल 6 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती झारखंड प्रांत की ओर से आयोजित कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण अत्यंत उत्साह और गरिमामय वातावरण के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस चरण का शुभारंभ जिला मुख्यालय स्थित काली स्थान मंदिर से हुआ। जहां विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कला जत्था शिव पहाड़ी गुफा, भवनाथपुर के लिए रवाना हुआ। उक्त अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रमेश चंचल ने कहा कला धरोहर यात्रा केवल एक आयोजन नहीं है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक पहचान को सहेजने का एक गंभीर और सतत प्रयास है। ऐसी यात्राएं नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ती हैं और उनमें अपनी परंपराओं के प्रति गर्व का भाव उत्पन्न करती हैं।यह यात्रा केवल एक सामान्य धार्मिक या सांस्कृतिक यात्रा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, कला और परंपराओं के संरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.