वाराणसी, अप्रैल 29 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बरेका स्थित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर बीएचयू के दृश्यकला संकाय के छात्रों ने विशालकाय रंगोली का निर्माण किया। खास यह कि यह रंगोली मात्र चार घंटे में तैयार की गई। 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभिवादन रैली' के लिए नारी सशक्तीकरण थीम पर आधारित दो विशाल रंगोलियां दृश्यकला संकाय प्रमुख प्रो. उत्तमा दीक्षित के निर्देशन में तैयार की गईं। मंच के ठीक सामने यह रंगोलियां नारी सशक्तीकरण के संदेश के साथ ही काशी के सांसद के प्रति यहां की महिलाओं के आभार की अभिव्यक्ति थी। रंगोली तैयार करने में वेद प्रकाश, चंदन कुमारी, सुमित, खुशी, मानवेंद्र, साधना, वैष्णवी, पंकज, रवि, अंश, सोनू, अंजलि, काजल, शिवांगी सहित कुल 28 छात्र और कलाकार शामिल रहे। संयोजन डॉ. सुनील कुमार पटेल और वेद प्रकाश सिंह ने किया।

हिंदी ह...