प्रयागराज, मार्च 14 -- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में आयोजित दो दिनी जिला स्तरीय कला, क्राफ्ट एवं संस्कृति प्रदर्शनी 2025-26 का समापन शनिवार को हुआ। प्रशिक्षु श्रेणी में प्रयाग्नि सिन्हा को प्रथम स्थान मिला। बेसिक छात्र श्रेणी में सौम्या शाक्य गौतम प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। वहीं, बेसिक शिक्षक श्रेणी में रूबी गुप्ता प्रथम स्थान मिला। डायट प्राचार्य राजेन्द्र प्रताप ने विजेताओं को सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में इलाहाबाद विश्वविद्यालय दृश्य कला विभाग के डॉ. सौमिक नन्दी, गांधी इंटर कॉलेज झूंसी की कला प्रवक्ता अर्चना तथा राज्य शिक्षा संस्थान के कासिम फारुकी शामिल रहे। संयोजन निधि मिश्रा और संचालन डायट प्रवक्ता डॉ. राजेश पांडेय ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...