सिमडेगा, अप्रैल 28 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। इन दिनों सूरज की तपिश से सुबह आठ बजे ही इतनी गर्मी लग रही है कि लोग घर से निकलने में परहेज कर रहे है। इस चिलचिलाती धूप में भी स्कूल के छात्र पुराने अनुमंडल कार्यालय भवन के दीवार पर छाता लेकर पेंटिंग करते नजर आ रहे है। एक ओर जहां इन बच्चों की कला और मेहनत मनमोहक है। वहीं दूसरी ओर स्कूल प्रबंधन की संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि बच्चे भीषण गर्मी से बचने के लिए एक हाथ में छाता पकड़े हुए हैं और दूसरे हाथ से दीवार पर पेंटिंग उकेर रहे हैं। 10:30 बजे की धूप, जो बड़ों को भी बेहाल कर दे, उसमें ये बच्चे घंटों खड़े होकर पेंटिंग करते हुए नजर आए। कुछ अभिभावकों ने धुप में पेंटिंग कर रहे बच्चों की तस्वीर साझा करते हुए चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कला के प्रति उनका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.