मुंगेर, अप्रैल 13 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। पटना स्थित बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सभागार में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में मुंगेर की प्रतिभाशाली छात्रा प्रांजलि राज को सम्मानित किया गया। बालिका सशक्तिकरण को समर्पित संस्था अभिलाषा ज्योति फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रांजलि राज को कला क्षेत्र में उनके रचनात्मक योगदान और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार की वित्त सचिव रचना पाटिल तथा स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार सिंह उपस्थित थे। दोनों अधिकारियों ने छात्रा को प्रोत्साहित करते हुए मोमेंटो और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्रांजलि राज, नेट्रोडेम अकादमी मुंगेर की छात्रा हैं और पूर्व में नेशनल अवॉर्ड भी प्राप्त कर चुकी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...