भागलपुर, मार्च 21 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कला केंद्र में लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान, राष्ट्र सेवा दल और दलित विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को महाड़ सत्याग्रह की शताब्दी वर्ष पर सामाजिक सशक्तीकरण दिवस मनाया गया। इसकी अध्यक्षता रामशरण और संचालन उदय ने किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू समाज सदियों से छुआछूत और भेदभाव की समस्या से जूझता रहा है। कुछ जातियों के लोगों को छूने मात्र से अपवित्र मानने वाली कुप्रथाएं लंबे समय तक समाज में बनी रहीं, जिनका प्रभाव आज भी देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि 20 मार्च 1927 को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के नेतृत्व में महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में चावदार तालाब सत्याग्रह किया गया था, जिसका उद्देश्य दलितों को पानी पीने के अधिकार दिलाना था। वक्ताओं ने कहा कि आज भी स...