भागलपुर, अप्रैल 17 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। परिधि सृजन मेला 2026 की समीक्षा बैठक गुरुवार को कला केंद्र में हुई। बैठक की अध्यक्षता रंजना गांगुली और संचालन कला केंद्र के प्राचार्य राजीव कुमार सिंह राहुल ने की। परिधि के निदेशक उदय ने कहा कि मेला का आयोजन सफल रहा।मुख्य अतिथि सह तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ. अर्चना कुमारी व कुलसचिव रामाशीष पूर्वे ने कहा कि जिस आधार पर पहले कला केंद्र की परीक्षा हुई है, आगे भी उसी आधार पर होगी। सिलेबस अपडेट करने में हम लोग मदद करेंगे। एसएम कॉलेज की प्राचार्या डॉ. निशा झा ने कहा कि कला केंद्र को व्यवस्थित कालेज बनाने में हमारी जो भी भूमिका बनेगी निभाएंगे। यह भी पढ़ें- स्नातक प्रथम सेमेस्टर की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू टीएनबी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपो महतो ने लोक व शास्त्र...