सहारनपुर, अप्रैल 15 -- विश्व कला दिवस संस्कार भारती सहारनपुर के तत्वावधान में गांव अंबैहटा शेखां स्थित शिवांगुरी जनता स्कूल में आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि कला किसी भी राष्ट्र की संस्कृति की दर्पण होती है। इस दौरान निर्णय लिया गया कि आने वाले सत्र में विद्यालयों में नियमित कला कार्यशालाएं आयोजन किया जाएगा। शिवांगुरी जनता स्कूल में आयोजित गोष्ठी में प्रांतीय मंचीय कला संयोजक लोकेश वत्स ने कहा कि विश्व कला दिवस हमें स्मरण कराता है कि लोक व शास्त्रीय कलाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा नैतिक दायित्व है। कहा कि संस्कार भारती इसी उद्देश्य से कलासाधकों को मंच व सम्मान देने हेतु सतत कार्यरत है। यह भी पढ़ें- जीजीपीएस बोकारो में विश्व कला दिवस पर सृजनोत्सव का हुआ आयोजन जिला महासचिव स्तुति शर्मा ने कहा कि विद्यालय ही वह पहली प्रयोगशाला...