गढ़वा, नवम्बर 26 -- गढवा, प्रतिनिधि। कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती के अखिल भारतीय लोककला विधा संयोजक निरंजन पंडा के गढ़वा आगमन पर एक परिचयात्मक बैठक का आयोजन बंधन मैरेज हॉल नवादा मोड़ में किया गया। बैठक में संस्कार भारती गढ़वा जिले के कला, साहित्य और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए। मौके पर निरंजन पंडा ने कहा कि कला के विविध माध्यम जन-जन तक विचारों के संप्रेषण का सबसे प्रभावी साधन हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कला साधकों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। पंच प्रण को आधार बनाकर कला प्रस्तुतियों की संरचना करना और उन्हें अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। पंडा ने कहा कि कला का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज को दिशा देना और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करना भी है। राष्ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.