भागलपुर, अप्रैल 12 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कला केंद्र में शनिवार से चार दिवसीय परिधि सृजन मेला का शुभारंभ हुआ। महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर आयोजित मेले की शुरुआत उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। बच्चे, युवा और महिलाओं ने महात्मा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम का उद्घाटन तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे और डीन छात्र कल्याण की डॉ. अर्चना कुमारी साह ने किया। वहीं पूरा कला केंद्र परिसर आकर्षक सजावट और कलाकृतियों से सुसज्जित नजर आ रहा है। मेले में चित्र, शिल्प, मूर्ति, मंजूषा और मिथिला लोक कला की प्रदर्शनी दर्शकों को आकर्षित कर रही है। इस बार मेले का मुख्य थिम वनोपज और देशज बीज रखा गया है। मेले में जमुई से आई टीम ने देशज बीज और वनोपज से जुड़े उत्पादों का स्टॉल लगाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.