चित्रकूट, मई 11 -- चित्रकूट, संवाददाता। बरगढ़ कस्बा स्थित राजकीय इंटर कालेज में विज्ञान फाउंडेशन की ओर से कत्थक एवं संगीत कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें प्रतिभागियों ने कला और संस्कृति का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। स्थानीय किशोरियों ने अपनी प्रतिभा से बुंदेलखंड की माटी की सांस्कृतिक समृद्धि को जीवंत कर दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मानिकपुर विधायक अविनाशचन्द्र द्विवेदी, क्षेत्रीय वनाधिकारी राजेंद्र नेगी, ग्राम प्रधान बरगढ़ शैलेश शुक्ला, समाजसेवी श्याम नारायण शुक्ला ने दीप प्रज्जवलन के साथ किया। सभी ने पौधरोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रशिक्षण शिविर के गुरु डा नंदिनी स्वर्णकार व अनुराग मौर्य के मार्गदर्शन में दी गई। जिसका आरंभ डा नंदिनी स्वर्णकार कटनी ने कत्थक प्रस्तुति सरस्वती वंदना के माध्यम से किया। ...