गढ़वा, अप्रैल 14 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। दिल्ली पब्लिक स्कूल कल्याणपुर का वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज को सशक्त संदेश दिए गए। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर परिषद गढ़वा के अध्यक्ष आशीष सोनी, खाद्य एवं सुरक्षा निरीक्षक दीपश्री, कल्याणपुर पंचायत के मुखिया अशोक चंद्रवंशी व पलामू प्रमंडल ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विनय चंद्रवंशी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दिल्ली पब्लिक स्कूल के निदेशक आनंद श्रीवास्तव और प्राचार्य प्रशांत कुमार पांडेय ने अतिथियों का बुके और स्मृति चिह्न व शॉल भेंट कर स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष आशीष ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ कला और संस्कारों का मेल ही बच्चों के सर्वांगीण विकास का आधार है। यह भी पढ़ें- सरिया में न्यू डिवाइन पब्लि...