नई दिल्ली, जून 26 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। इंडिया हैबिटेट सेंटर में योग एंड आर्टिस्टिक थॉट विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर योग, कला और रचनात्मक सोच के आपसी संबंधों पर पैनल चर्चा हुई। कार्यक्रम में प्रसिद्ध नृत्यांगना और रंगकर्मी अंजना राजन तथा लेखिका, नृत्यांगना एवं योग विशेषज्ञ रेखा टंडन ने विचार साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि सृजनात्मकता और कलात्मक अभिव्यक्ति को भी नई ऊर्जा देता है। चर्चा में योग और कला के गहरे संबंध तथा रचनात्मक सोच को विकसित करने में उनकी भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...