वाराणसी, मार्च 26 -- वाराणसी। कमच्छा स्थित वसंत कन्या महाविद्यालय (वीकेएम) में गुरुवार को यूनान और रोम के संदर्भ में विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव ने कहा कि कला और दर्शन एकदूसरे के पूरक हैं। चित्रकला विभाग ने पश्चिमी कला के आधार पर कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य वक्ता आइफा निदेशक डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने पश्चिमी कला की आधारभूत अवधारणाओं और दर्शन के अंतर्संबंधों पर प्रकाश डाला। कहा कि भौतिक सौंदर्य ही आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है। इस दौरान छात्राओं ने पश्चिमी कला की संरचना और सौंदर्य बोध समझा। चित्रकला विभागाध्यक्ष डॉ. दीक्षा जायसवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. वर्षा सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में डॉ. सुनीता दीक्षित और डॉ. नेहा वर्मा उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...