गंगापार, अप्रैल 7 -- फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कला और कलाकार का सम्मान करना वास्तव में हमारा नैतिक दायित्व है क्योंकि कलाकार अपनी प्रतिभा से समाज को सांस्कृतिक रूप से समृद्ध करते हैं और अपनी भावनाओं से कलाकृतियों को जीवंत बनाते हैं। उक्त बातें क्षेत्र के गड़ौर मुंगरा गांव में भारतीय लोक कला संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश चंद यादव ने ढोलक वादक राम रामचंद्र सरोज की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहीं।उन्होंने कहा कि कलाकार समाज का दर्पण होते हैं जो अपनी कला के माध्यम से न केवल मनोरंजन कराते हैं बल्कि सामाजिक संदेश भी देते हैं और हमारी विरासतों को आने वाली पीढ़ियों के लिए सहेजते हैं।जिला अध्यक्ष गुलाबचंद मौर्य ने कहा कि कलाकार अपनी कला के माध्यम से ही किसी राष्ट्र की सांस्कृतिक परंपराओं और इतिहास को जीवित रखते हैं। संघ के प्रदे...