कला एवं संस्कृति मंत्री को सौंपा ज्ञापन
भागलपुर, जून 26 -- भागलपुर। विषहरी (मनसा) महारानी केंद्रीय पूजा समिति की ओर से गुरुवार को बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी को ज्ञापन सौंपकर विषहरी पूजा को राज्यस्तरीय राजकीय मेले का दर्जा देने की मांग की गई। पूजा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप कुमार एवं संरक्षक संतोष कुमार ने बताया कि ज्ञापन में विषहरी पूजा को राजकीय मेला का दर्जा देने के साथ चंपानगर एवं उजानी की ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण, लोहा-बांस घर के जीर्णोद्धार की मांग के साथ मंजूषा चित्रकला को बढ़ावा देने के लिए मंजूषा कला विद्यालय अथवा महाविद्यालय की स्थापना और बिहार सरकार के कैलेंडर में सार्वजनिक अवकाश 18 एवं 19 अगस्त को घोषित करने की मांग की गई है। मौके पर राजीव कुमार मुन्ना, नितेश सिंह, प्रणब दास, संरक्षक प्रकाश चंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.