कोडरमा, जनवरी 28 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बुधवार को वार्षिक कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेवी शालिनी गुप्ता रहीं। मुख्य अतिथि का स्वागत विद्यालय के प्राचार्य गुरु चरण वर्मा एवं निर्देशिका संगीता शर्मा ने गुलदस्ता भेंट कर किया। इस अवसर पर उपस्थित छात्रों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए शालिनी गुप्ता ने कहा कि छात्रों के बीच आकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय शिक्षा के नए आयामों को परिभाषित कर रहा है। वहीं विद्यालय की निदेशिका संगीता शर्मा ने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार के आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं और विद्यालय भविष्य में भी ऐसे आयोजन करता रहेगा। प्राचार्य गुरुचरण वर्मा ने कहा क...