काशीपुर, अगस्त 17 -- काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों के अनुरूप छात्राओं में रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभा, सांस्कृतिक चेतना और नवाचार की भावना विकसित करने के लिए कला उत्सव, शैली एवं नवाचार प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कला उत्सव के अंतर्गत चित्रकला, मॉडल, हस्तकला और पारंपरिक कला से संबंधित विभिन्न प्रस्तुतियां दी गईं। महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने में सहायक होते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...