मुरादाबाद, सितम्बर 1 -- मुरादाबाद। समग्र शिक्षा अभियान के तहत जनपद स्तरीय द्वि आयामी और स्वदेशी खिलौने व खेल कला उत्सव का आयोजन चित्रगुप्त इंटर कालेज में किया गया। दृश्य कला द्वि आयामी में पीएम श्री राजकीय इंटर कालेज नगलिया जट्ट बिलारी के श्री भारद्वाज ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं दृश्य कला श्री आयामी में चित्रगुप्त इंटर कालेज के अभिषेक सैनी ने पहला स्थान हासिल किया। दृश्य कला स्वेदशी खिलौने एवं खेल कला प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कालेज कुचावली की पलक ने प्रथम रहीं। मुख्य अतिथि जीआईसी मुरादाबाद के प्रधानाचार्य बलवीर सिंह रहे। मंच का संचालन विशेष कुमार ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...