कला उत्सव में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
प्रयागराज, सितम्बर 1 -- सेंट एंथोनी कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य, नाटक, दृश्य कला और पारंपरिक कहानी वाचन सहित 12 विधाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने शुभारंभ किया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. संतोष कुमार राय ने कहा कि इससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को समान मंच मिलता है। मेजबान सेंट एंथोनी गर्ल्स इंटर कॉलेज ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। संयोजन प्रधानाचार्या सिस्टर मेरी वसिल्ला लियोन ने किया। नोडल अधिकारी डॉ. आकांक्षा केशरी ने सभी का आभार जताया। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: संस्कृति महोत्सव में आरएसआरडी विद्यालय का शानदार प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.