कला उत्सव में प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
प्रयागराज, अगस्त 20 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। कला उत्सव 2026 में जिले के माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। डीआईओएस डॉ. संतोष कुमार राय ने बताया कि भारतीय कला एवं सांस्कृतिक विभाग की ओर से आयोजित होने वाले उत्सव की थीम 'विकसित भारत वर्ष 2047 में भारत की परिकल्पना' रखी गई है।इसमें गायन, वादन, नृत्य और दृश्य कला में एकल एवं समूह प्रतियोगिताएं होंगी, जबकि नाटक और कहानी वाचन में समूह प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थी एक सितंबर को सेंट एंथोनी गर्ल्स इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। विद्यालय स्तर के चयन की सूचना 27 अगस्त तक नोडल अधिकारी डॉ. आकांक्षा केशरी को देनी होगी। मंडलस्तरीय प्रतियोगिता 30 सितंबर तक होगी। कक्षा नौ से 12 त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.