कोडरमा, जून 18 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। शहर के कलाली रोड स्थित गांधी स्कूल जाने वाले मोड़ के सामने गुरुवार सुबह हुई बारिश के बाद सड़क पर जलजमाव हो गया, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई दिनों से बारिश का पानी जमा रहने के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा था और आसपास के लोग परेशान थे। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी नगर परिषद के उपाध्यक्ष मनोहर कुमार राम उर्फ बाबू राम को दी। सूचना मिलते ही उपाध्यक्ष अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके का निरीक्षण किया। इसके बाद नालियों की सफाई कराई गई, जिससे जमा पानी की निकासी संभव हो सकी और क्षेत्रवासियों को राहत मिली।नालियों की सफाई होने के बाद जलजमाव की समस्या काफी हद तक दूर हो गई, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और नगर परिषद की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। इस ...