ललितपुर, फरवरी 28 -- ललितपुर। ग्राम पंचायत सतगता की महिलाएं अपने परिवारों को बर्बादी से बचाने के लिए कलारी को गांव से हटाने की लड़ाई जारी रखे हैं। उन्होंने कलेक्ट्रेट में एक बार फिर से अधिकारियों को घेरा और प्रतिदिन उत्पन्न होती स्थितियों से अवगत कराया। महिलाओं ने कहा कि शराब की दुकान नहीं हटी तो वह आंदोलन करेंगी। गांवों में आबादी के बीच खोली गई दुकानों से शराब की बिक्री भले ही बढ़ गई हो लेकिन गांवों में रहने वाले ग्रामीण इसके लती होते जा रहे है। जिसकी वजह से उन्होंने पारिवारिक जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ना शुरू कर दिया और इसी कारण घर में वाद विवाद और तंगहाली की स्थिति पैदा हो गई है। थाना जखौरा अन्तर्गत ग्राम पंचायत सतगता में भी आबादी के बीच संचालित देशी शराब की दुकान गांव के पूरे माहौल को दूषित कर दिया है। आबादी के बीच इस ठेके पर 24 घंटे शरा...