कानपुर, जून 27 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भारतीय पारंपरिक युद्धकला कलारीपयट्टू को बढ़ावा देने और युवाओं में आत्मरक्षा, अनुशासन और शारीरिक दक्षता विकसित करने के उद्देश्य से कानपुर कलारीपयट्टू एसोसिएशन रविवार को निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित करेगा। यह कार्यशाला विष्णुपुरी ​स्थित सुबह 8 बजे से सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी। कार्यशाला में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी सैयद अयूब विशेष प्रशिक्षक के रूप में प्रतिभागियों को कलारीपयट्टू की बुनियादी तकनीकों, आत्मरक्षा के प्रभावी तरीके, शारीरिक संतुलन और इस प्राचीन भारतीय युद्धकला की विशेषताओं का प्रशिक्षण देंगे। एसोसिएशन के सचिव अनिल कुशवाहा ने जिले के सभी विद्यालयों, विद्यार्थियों और अभिभावकों से इस निःशुल्क कार्यशाला का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील...