रामपुर, मार्च 14 -- गुरूवार की रात पुरानी तहसील मार्ग स्थित बाजार वाली मस्जिद में तरावीह की नमाज के दौरान कुराने करीम की तिलावत मुकम्मल होने पर एक रूहानी मजलिस का आयोजन किया गया। पवित्र रमजान माह में नमाजे तराविह के दौरान मौलाना अरशद ने कलाम-ए-पाक की तिलावत की, जबकि हाफिज ताहिर ने समात ए फराइज को अंजाम दिया। कार्यक्रम में शहर इमाम मौलाना नासिर खां भी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने खिताब करते हुए कहा कि रमजान का पवित्र महीना कुरान के पैगाम को समझने और उस पर अमल करने का महीना है। हर मोमिन के लिए जरूरी है कि वह आपसी भाईचारे और इंसानियत के रास्ते पर चले। मजलिस के समापन पर शहर इमाम ने देश की तरक्की, खुशहाली, आपसी सद्भाव और लोगों की बेहतर सेहत के लिए विशेष दुआ कार्रवाई। उन्होंने आगामी ईद-उल-फितर के त्योहार को शांतिपूर्ण, सादगी और मोहब्बत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.