कलाभवन में एनडीए का सम्मेलन आज
पूर्णिया, जून 18 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलाभवन प्रांगण में एनडीए कार्यकर्ताओं का 19 जून को सम्मेलन आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल को पूर्ण होने के उपरांत भारत सरकार द्वारा किए गए प्रमुख कार्यों पर चर्चा होगी। सम्मेलन के मुख्य अतिथि जनता दलयू के वरिष्ठ नेता सह केंद्र के मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार सरकार की मंत्री लेशी सिंह रहेंगे। कार्यक्रम में जिले के एनडीए के सभी विधायक भी उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी जिला जदयू के जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार सिंह ने दी। यह भी पढ़ें- 12 साल बेमिसाल कोई नारा नहीं, धरातल की हकीकत हैः ललन सिंह
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.