पूर्णिया, फरवरी 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।बेगूसराय बीहट में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र कोलकाता तथा कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव के समापन के दिन कलाभवन नाट्य विभाग ने फणीश्वर नाथ रेणु की कहानी पंचलाइट की सफल प्रस्तुति की। नाटक का निर्देशन विश्वजीत कुमार सिंह ने किया था। फणीश्वरनाथ 'रेणु' की यह कहानी बिहार के आंचलिक परिवेश और ग्रामीण टोलों के बीच की आपसी खींचतान को खूबसूरती से दर्शाया गया। कहानी पुरानी परम्पराओं के इर्द गिर्द घुमती है। यहां एक गांव के पास पंचलाइट है तो दूसरे गांव के लोग भी मिलजुल कर पंचलाईट की खरीद करते हैं। मंगर पंचलाईट जलाने किसी को नहीं आता है। इससे गांव के लोग परेशान रहते हैं। इस बीच गांव के युवक गोधन और मुनरी क...