शाहजहांपुर, मार्च 18 -- शाहजहांपुर। कलान में हाईवे पर अचानक बिजली की केबल जलकर गिर जाने से यातायात बाधित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज धमाके की आवाज के साथ केबल जलकर बीच सड़क पर गिर पड़ीं। केबल जमीन से कुछ ऊंचाई पर लटकी होने के कारण मार्ग पूरी तरह बंद नहीं हुआ, लेकिन बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाइक सवार किसी तरह किनारे से निकलकर रास्ता पार कर रहे हैं, जबकि कार और भारी वाहन फंसे हुए हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली निगम के अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और जल्द मरम्मत कर यातायात सुचारू कराने की मांग की जा रही है। लोगों ने बता...