कलान में यूरिया खाद की मारामारी
शाहजहांपुर, जून 3 -- कलान। कलान में यूरिया खाद की मारामारी मची है।सरकारी समितियों पर खाद नहीं है।वहीं प्राइवेट दुकानाें पर खाद के रेट आसमान छू रहे है।किसान खाद के लिए परेशान है।बाराखुर्द साधन सहकारी समिति पर खाद उपलब्ध है।समिति का संचालन कलान में हो रहा है।मंगलवार को महिला किसान भी खाद लेने के लिए सुबह आठ बजे पहुंच गईं है।ग्यारह बजे करीब समिति के कर्मचारी आए।भीड़ के कारण कुछ ही किसानों को खाद मिल सकी।किसानों ने बताया कि प्राइवेट दुकानों पर चार से पांच सौ रुपए में खाद दी जा रही है।किसानों को खाद के साथ जिंक और रासायनिक दवाइयां लेने के लिए बाध्य किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- समितियों में ताला, खुली दुकानों में लूट रहा किसान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.