शाहजहांपुर, अप्रैल 27 -- नगर में जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। सोमवार को एक बार फिर मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे 43 पर भीषण जाम लग गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज गर्मी के बीच घंटों तक जाम में फंसे लोग बेहाल हो गए। हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वहीं परौर रोड पर भी जाम का असर दिखा, जहां वाहनों के पहिए पूरी तरह थम गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर में रोजाना जाम लग रहा है, लेकिन प्रशासन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा सका है। यह भी पढ़ें- कलान में जाम से लोग बेहाल, स्कूली बच्चे भी फंसे शाम के समय स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जब जाम विकराल रूप ले लेता है। यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती परीक्षा का तीसरा दिन, भीषण जाम से बेहाल रहा शहर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...