शाहजहांपुर, अप्रैल 6 -- कलान। सोमवार को कलान क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के इतिहास और उपलब्धियों पर चर्चा की। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय रहने और जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। अंत में कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.