शाहजहांपुर, जनवरी 5 -- कलान। कलान क्षेत्र में बंदरों के बढ़ते आतंक के बीच शनिवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसमें बंदरों के हमले के दौरान छत से गिरने से एक महिला की मौत हो गई। नगर से लेकर देहात तक लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद बंदरों की समस्या को लेकर अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। गंगा किनारे बसे छिदपुरी गांव में रामवीर राठौर की पत्नी जमुना देवी अपने मकान की दूसरी मंजिल पर कपड़े उतारने गई थीं। उसी दौरान बंदरों का एक झुंड छत पर पहुंच गया। परिजनों के अनुसार, बंदरों ने अचानक जमुना देवी पर हमला कर दिया। जान बचाने के प्रयास में वह छत से नीचे उतरने लगीं, लेकिन इस दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ीं। गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। आसपास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.