कलान में बंदरों के हमले से छत से गिरे ग्रामीण की मौत
शाहजहांपुर, जून 26 -- कलान(शाहजहांपुर), संवाददाता। कलान क्षेत्र के दसिया गांव में बंदरों के हमले में छत से गिरकर ग्रामीण घायल हो गया। परिजन उन्हें बदायूं के एक अस्पताल ले गए, जहां से बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली ले जाते समय ग्रामीण ने दम तोड़ दिया। दसिया गांव निवासी शिवकुमार यादव (50) गुरुवार शाम करीब पांच बजे अपने घर की छत पर खड़े थे। इसी दौरान बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से घबराए शिवकुमार जान बचाने के लिए भागने लगे, लेकिन संतुलन बिगड़ने से फिसलकर छत से नीचे सड़क पर गिर पड़े। गिरने से उनके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें बदायूं के एक अस्पताल ले गए। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने बरेली रेफर कर दिया, लेकिन शुक्रवार सुबह रास्ते में ही शिवकुमार ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.