शाहजहांपुर, अप्रैल 3 -- नगर पंचायत कलान के बड़े बाजार में दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना सामने आई है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के गांव गिंउड़ी निवासी साकिर अली के अनुसार वह शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे अपनी बाइक (यूपी-27 एएच 9580) से बाजार सब्जी लेने आया था। उसने बाइक सोनेलाल की दुकान के सामने खड़ी कर दी और बाजार के अंदर चला गया। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। पीड़ित ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद उसने थाने में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से बाइक बरामद कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.