शाहजहांपुर, अप्रैल 27 -- शाहजहांपुर। कलान में लगातार लग रहे जाम से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। हालात यह हैं कि शाम के समय बारात की गाड़ियों की वजह से मुख्य मार्गों पर लंबा जाम लग जाता है, वहीं सुबह के वक्त स्कूली वाहन भी इसमें फंस जाते हैं। जाम में फंसे रहने के कारण स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और कई बार वे समय से स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। सड़क किनारे अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग से स्थिति और बिगड़ जाती है। यह भी पढ़ें- शाम से रात तक नवीन पुल लगा जाम, लोग परेशान बावजूद इसके जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नियमित रूप से यातायात व्यवस्था दुरुस्त कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.