शाहजहांपुर, जून 26 -- कलान। कलान पुलिस ने मादक तस्करों को दबोच लिया।उनके पास के चरस व नकदी बरामद हुई है।पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम को वाहन चेकिंग के दौरान मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाई-वे 43 पर रोजी पब्लिक स्कूल के पास रामसिंह ढाबे के सामने तेज रफ्तार से आ रहे चार पहिया वाहन को रोका।तलाशी लेने पर बदायूं के कादरचौक थाने के सरसईया गांव चोब सिंह व ज्ञान सिंह को हिरासत में लिया।तलाशी के दौरान अभियुक्त चोब सिंह के कब्जे से एक काली पन्नी में पैक 170 ग्राम नशीला पदार्थ चरस, एक सैमसंग मोबाइल फोन तथा 6,750 रुपये नगद तथा अभियुक्त ज्ञान सिंह के कब्जे से एक काली पन्नी में पैक 192 ग्राम नशीला पदार्थ चरस, एक एप्पल मोबाइल फोन एवं 50,120 रुपये नगद बरामद हुए।चार पहिया वाहन कब्जा पुलिस में लिया गया।अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत ...