कलाकृतियों में झलका पशुओं का दर्द
वाराणसी, मई 8 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू के दृश्य कला संकाय में शुक्रवार को कलाकार लक्ष्य शर्मा की एकल कला प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. विजयनाथ मिश्रा और प्रो. अंचल श्रीवास्तव ने किया। लक्ष्य शर्मा ने अपनी 16 कलाकृतियों के माध्यम से पशुओं का शोषण और उनकी तकलीफ को चित्रित किया। अतिथियों ने कलाकार के प्रयासों की सराहना की। उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि प्रो. संगीता पंडित और दृश्य कला संकाय अधिष्ठाता प्रो. उत्तमा दीक्षित रहीं। प्रो. उत्तमा दीक्षित ने कहा कि संकाय के लिए यह गर्व का विषय है कि हमारे युवा कलाकार सामाजिक विद्रूपताओं को इतने प्रभावी ढंग से उठा रहे हैं। कलाकार ने चारकोल, ऑयल ऑन कैनवास, एक्रेलिक, सायनोटाइप और प्रभावशाली 'इंस्टॉलेशन' जैसे विविध माध्यमों का प्रयोग किया है। अपनी प्रेरणा साझा करते हुए लक्ष्य शर्मा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.